A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सब्जियों और फूड ऑयल शुगर के दाम छू रहे आसमान,

लोगों की जेब पर बढ़ा बोझ

रसोई का बजट लगातार बिगड़ता जा रहा है। सब्जियों की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, धनिया, लौकी, भिंडी और अन्य हरी सब्जियों के दाम बढ़ने से गृहिणियों का मासिक बजट प्रभावित हो रहा है। शुगर 6 रुपए kg हुए तेज।आने वाले त्योहार रक्षाबंधन मिठाइयों पर पड़ सकता है ।

FB IMG 1785990773053

बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि कुछ दिनों पहले तक जो सब्जियां सामान्य कीमतों पर मिल रही थीं, अब उनके दाम काफी बढ़ गए हैं। इसका सीधा असर मध्यम और गरीब परिवारों की रसोई पर पड़ रहा है।

सब्जी विक्रेताओं के अनुसार, लगातार बारिश, फसलों को नुकसान और मंडियों में आवक कम होने के कारण कीमतों में उछाल आया है। उनका कहना है कि जैसे ही आपूर्ति सामान्य होगी, दामों में भी राहत मिलने की उम्मीद है।

फिलहाल महंगी सब्जियों ने आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है और लोग कम मात्रा में सब्जियां खरीदने को मजबूर हैं।IMG 20260806 112951

12 फीसदी बढ़ सकते हैं दाम

इस महीने सूरजमुखी तेल कीमत सूचकांक 6 फीसदी तक चढ़ गया। तेल महंगा होने से अब मांग पाम और सोयाबीन तेल की तरफ जा रही है, जिससे उनके भाव भी तेजी से बढ़ रहे हैं। वैश्विक स्तर पर अल-नीनो के प्रभाव और इंडोनेशिया-मलेशिया के बायोफ्यूल में पाम इस्तेमाल बढ़ाए जाने से पहले ही अंतरराष्ट्रीय बाल खाद्य तेलों का स्टॉक सीमित है। ऐसे में काला साग से सरसों तेल, सोयाबीन तेल, पाम तेल और सूरजमुखी तेल, सभी की खुदरा कीमतें आगामी महीनों में 8 से 12 फीसदी तक महंगी हो सकती हैं।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!