A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

राप्ती नदी के कटाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने डुमरियागंज तहसील के बैदौला-भडरिया तटबंध पर बैदौलागढ़ कटान स्थल का निरीक्षण कर मौके पर चल रहे बचाव कार्यों का जायजा लिया।

सिद्धार्थनगर में राप्ती नदी के कटाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने डुमरियागंज तहसील के बैदौला-भडरिया तटबंध पर बैदौलागढ़ कटान स्थल का निरीक्षण कर मौके पर चल रहे बचाव कार्यों का जायजा लिया।

FB IMG 1786031732313

FB IMG 1786031734585

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे कटान निरोधक कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि सीमेंट बैग और नायलॉन क्रेट की मदद से नदी की धारा को डायवर्ट करने के लिए कटर बनाए जा रहे हैं, ताकि कटाव पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वर्तमान में नदी तटबंध से लगभग 110 मीटर दूर है और तटबंध की सुरक्षा को फिलहाल कोई खतरा नहीं है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लगातार निगरानी बनाए रखने और सभी कटान निरोधक कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर सहायक अभियंता अमित कुमार मल्ल, अवर अभियंता नागेंद्र कुमार, मिथिलेश लाल दास सहित सिंचाई विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!