A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ में विश्व हिंदू परिषद के 12वें विशाल कांवड़ सेवा भंडारे का शुभारंभ

विधिविधान से हवन-पूजन कर श्रद्धालुओं ने लगाई हर-हर महादेव के जयकारे

FB IMG 17860395158722
कांठ में भंडारा शुभारंभ के दौरान मौजूद मुख्य अतिथि अतिथि एवं कार्यकर्ता।

KANTH (MORADABAD)। पवित्र सावन माह के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद धर्म यात्रा महासंघ द्वारा कांठ नगर स्थित गांधी आश्रम परिसर में उत्तराखंड के हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए 12वें विशाल भंडारे का विधिवत शुभारंभ किया गया। भंडारे का शुभारंभ संत स्वामी राजू राम जी महाराज एवं आचार्य भावेश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन कर किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू तथा विश्व हिंदू परिषद धर्म यात्रा महासंघ के प्रांत सह प्रमुख गौरव भटनागर उपस्थित रहे। शुभारंभ के बाद अतिथियों ने शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया और सेवा कार्यों का शुभारंभ कराया। आयोजकों ने बताया कि यह विशाल भंडारा पूरे सावन माह तक प्रतिदिन संचालित रहेगा। भंडारे में कांवड़ियों के लिए जलपान, भोजन, रात्रि विश्राम तथा चिकित्सा सहित विभिन्न आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। इस अवसर पर चौधरी हुक्म सिंह, सोमवीर सिंह, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व धर्म प्रसार प्रमुख मोनू बिश्नोई बजरंगी, भाजपा जिला मंत्री विक्रांत सिंह, अजयपाल तोमर, रजत शर्मा, आशु सैनी, सुमित शर्मा, मनोज सैनी, निपेंद्र प्रजापति, राहुल पाल, गोलू बिश्नोई, कमल सैनी, अरुण सैनी सहित बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद, भाजपा एवं अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!