उत्तर प्रदेशसोनभद्र

82 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड, चेयरमैन कमलेश मोहन ने किया भूमि पूजन

जेम्स स्कूल गेट से महावीर मोहल्ला होते हुए राजमन गुप्ता के घर तक होगा निर्माण, लोगों ने गुणवत्ता जांच की भी उठाई मांग

दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_नगर पंचायत दुद्धी क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जेम्स स्कूल गेट से महावीर मोहल्ला होते हुए राजमन गुप्ता के घर तक लगभग ₹82 लाख की लागत से बनने वाली सीसी सड़क का भूमि पूजन नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर किया।IMG 20260806 WA0038
भूमि पूजन के दौरान चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस सीसी सड़क के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव जैसी समस्याओं से भी काफी हद तक निजात मिलेगी।
हालांकि, इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर अपनी चिंता भी व्यक्त की। उनका कहना था कि हाल ही में नगर क्षेत्र में निर्मित कुछ सीसी सड़कें महज चार माह के भीतर ही क्षतिग्रस्त होने लगी हैं, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने मांग की कि नई सड़क का निर्माण पूरी गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाए तथा पूर्व में बनी सीसी सड़कों की भी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, ताकि जनधन का सदुपयोग सुनिश्चित हो सके।
भूमि पूजन कार्यक्रम में दीपक शाह, सुमित सोनी, वार्ड सभासद निरंजन, शाहिद, मोनू सिंह सहित नगर पंचायत के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!