उत्तर प्रदेशसोनभद्र

शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान का मिला सम्मान

दुद्धी के महुली निवासी प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार कन्नौजिया को पीएचडी की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_दुद्धी तहसील अंतर्गत महुली स्थित आदर्श इंटरमीडिएट कालेज, महुली के प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया को शिक्षा, समाज सेवा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पीएचडी की मानद उपाधि (Honorary Ph.D.) से सम्मानित किया गया है।IMG 20240313 204223
यह प्रतिष्ठित सम्मान Iconic Human Rights & Educational Organisation द्वारा प्रदान किया गया। संस्था ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य, विद्यार्थियों के शैक्षिक एवं नैतिक विकास में योगदान तथा पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की सराहना करते हुए डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया को यह सम्मान प्रदान किया।
डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया लंबे समय से शिक्षा जगत में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एक कुशल प्रधानाचार्य के रूप में उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं पत्रकारिता के क्षेत्र में भी उन्होंने सामाजिक, शैक्षिक एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर अपनी अलग पहचान बनाई है।
डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया को पीएचडी की मानद उपाधि मिलने पर महुली, दुद्धी एवं पूरे सोनभद्र जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
इस अवसर पर डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे शिक्षा, समाज सेवा एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी सेवाएं पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जारी रखेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!