उत्तर प्रदेशसोनभद्र

किसान की घर पर करंट लगने से मौत, परिजनों में कोहराम

दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_बभनी थाना क्षेत्र के ग्राम बरवाटोला मैरहवा निवासी नागवंत (35) नामक युवक की घर पर अचानक करंट लगने से मृत्यु हो गई। परिजनों ने मंगलवार को थाना बभनी में सूचना दी। पुलिस के अनुसार घटना 3 अगस्त को दोपहर लगभग 2 बजे घटित हुई।IMG 20260804 WA0079
बताया गया कि खेत से धान रोपाई करके घर लौटने के बाद नागवंत ने घर के अंदर लगे बिजली बोर्ड का स्विच ऑन किया, तभी अचानक करंट लग गया। शोर सुनकर उसकी पत्नी पूनम देवी और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार हेतु परिवारजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजन ने थाना बभनी में शिकायत देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया है ।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!