A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वाझारखंडसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीति

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया सम्मान समारोह

झारखंड के निर्माता एवं पद्मभूषण से सम्मानित दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को श्री बंशीधर नगर स्थित पीडब्ल्यूडी परिसर में श्रद्धांजलि सभा सह गोष्ठी का आयोजन किया गया

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): झारखंड के निर्माता एवं पद्मभूषण से सम्मानित दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को श्री बंशीधर नगर स्थित पीडब्ल्यूडी परिसर में श्रद्धांजलि सभा सह गोष्ठी का आयोजन किया गया।FB IMG 1785893003455कार्यक्रम का शुभारंभ भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय गिरिवर पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “दिशोम गुरु अमर रहें” और “जब तक सूरज-चांद रहेगा, तब तक दिशोम गुरु का नाम रहेगा” जैसे नारों से पूरा परिसर गुंजायमान कर दिया।FB IMG 1785893093397सभा को संबोधित करते हुए विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि स्वर्गीय शिबू सोरेन का पूरा जीवन गरीबों, मजदूरों, किसानों और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। उन्होंने झारखंड की पहचान, सम्मान और आदिवासी समाज को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनका जीवन और योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास, सम्मान और न्याय पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। साथ ही कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने उपस्थित महिलाओं को साड़ी एवं पुरुषों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक अनंत प्रताप देव का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा “छोटे राजा जिंदाबाद” के नारे लगाए।

इस अवसर पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, कामता प्रसाद, सूर्यदेव मेहता, निर्मल पासवान, मुकेश सिंहा, प्रखंड अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय, शहरी प्रखंड अध्यक्ष अजय प्रसाद, युवा मोर्चा शहरी अध्यक्ष रजनीकांत मधुर, विधायक प्रतिनिधि तस्लीम खान, जिला परिषद सदस्य बाला रानी, किरण कुमारी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष संध्या देवी, महमूद आलम, देवेंद्र सिंह, बंगाली सिंह, पप्पू सिंह, शुभम प्रकाश गट्टू, देवेंद्र चौबे, विनय ठाकुर, छोटन सिंह, गोपाल चंद्रवंशी, सोहन उरांव, राणा सिंह, मनोज पासवान, अमर राम सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!