झारखंडधार्मिकरांची

श्रावणी सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों श्रद्धालुओं की हुई जांच

राँची श्रावण मास की प्रथम सोमवारी के शुभ अवसर पर रांची पहाड़ी मंदिर परिसर में सरकार द्वारा पंजीकृत स्वयंसेवी संस्था 'मार्ग' के तत्वावधान में मंगलवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

रांची: श्रावण मास की प्रथम सोमवारी के शुभ अवसर पर रांची पहाड़ी मंदिर परिसर में सरकार द्वारा पंजीकृत स्वयंसेवी संस्था ‘मार्ग’ के तत्वावधान में मंगलवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें उचित परामर्श और आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।IMG 20260804 WA0070कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष संजय कुमार ने की। उन्होंने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आम जनता को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। शिविर में रक्तचाप (बीपी), शुगर सहित चक्कर आना, बेहोशी, सांस फूलना जैसी समस्याओं की जांच की गई। साथ ही लोगों को संतुलित खान-पान एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी गई।

IMG 20260804 WA0071

संजय कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए प्रत्येक सोमवार को पहाड़ी मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर संस्था के सचिव राहुल राज, रांची नगर निगम के उप महापौर नीरज कुमार, वार्ड संख्या-29 के पार्षद सुनील यादव तथा छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा उपस्थित रहे।

शिविर को सफल बनाने में डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. मयंक कुमार, कल्पना सिन्हा, सरोज डांग, विशाल आनंद, बिनु कुमारी, सुषमा कुमारी सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!