A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

रोजगार की मांग पर बेंती पंचायत की महिलाओं का हल्ला बोल, पांच घंटे ठप रहा पिपरवार लोकल सेल।।

"सीसीएल प्रबंधन के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन, कोयला परिवहन रहा प्रभावित, ट्रकों की लगी लंबी कतार"

IMG 20260718 WA0050 IMG 20260718 WA0052 1रोजगार की मांग पर बेंती पंचायत की महिलाओं का हल्ला बोल, पांच घंटे ठप रहा पिपरवार लोकल सेल।।

“सीसीएल प्रबंधन के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन, कोयला परिवहन रहा प्रभावित, ट्रकों की लगी लंबी कतार”

रिपोर्टर/राशीद अंसारी 

खलारी। सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के बेंती पंचायत की विभिन्न गांवों की महिलाओं ने शनिवार को लोकल सेल में रोजगार की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं के विरोध के कारण करीब पांच घंटे तक लोकल सेल का कामकाज पूरी तरह ठप रहा। इससे कांटा घरों में ट्रकों के वजन सहित सभी गतिविधियां प्रभावित हुईं और ट्रकों की लंबी कतार लग गई।

जानकारी के अनुसार, बेंती पंचायत के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं शनिवार सुबह करीब 10 बजे लोकल सेल स्थित कांटा घर पहुंचीं और शांतिपूर्ण तरीके से कामकाज बंद करा दिया। प्रदर्शन के चलते कोयला परिवहन से जुड़े कार्य प्रभावित हो गए और कई ट्रकों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि वे लंबे समय से लोकल सेल में रोजगार की मांग कर रही हैं। इस संबंध में कई बार सीसीएल प्रबंधन, स्थानीय प्रशासन और समिति के सदस्यों से वार्ता भी हुई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है।

महिलाओं ने कहा कि उनकी जमीन पर वर्षों से सीसीएल द्वारा कोयला खनन किया जा रहा है, लेकिन स्थानीय विस्थापित और प्रभावित परिवारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर सीसीएल प्रबंधन, प्रशासनिक अधिकारियों और समिति के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने महिलाओं से वार्ता कर उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं शांत हुईं और करीब पांच घंटे बाद लोकल सेल का संचालन पुनः शुरू हो सका। कामकाज ठप रहने से कोयला परिवहन व्यवस्था पर व्यापक असर पड़ा और कांटा घरों के बाहर ट्रकों की लंबी कतारें लगी रहीं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!