वरिष्ठ नागरिक संस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष तेजेंद्र पाल सिंह सेठी का भव्य सम्मान
वरिष्ठ नागरिक संस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष तेजेंद्र पाल सिंह सेठी का भव्य सम्मान
कोटा। वरिष्ठ नागरिक संस्थान की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष तेजेंद्र पाल सिंह सेठी एवं महासचिव बी.के. अरोड़ा का कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय वरिष्ठ नागरिक संस्थान की सफल बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह के उत्कृष्ट आयोजन के लिए भव्य सम्मान किया गया।
एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में यज्ञ दत्त हाड़ा एवं अरुण भार्गव ने बताया कि दोनों पदाधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल एवं गरिमामय आयोजन संभव हो सका। इसी उपलब्धि पर उनका मोतियों की माला, पुष्पमालाएं, दुपट्टा, शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठजनों और अतिथियों ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के हितों के लिए संस्थान निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह समाजहित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर पूर्व महापौर सुमन श्रृंगी, पूर्व आईएएस पवन साहब, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुनील दत्त शर्मा, तनूजा खन्ना, अजय भार्गव, ब्रिगेडियर साहब, हरीश चंचलानी, वीरेश सिंह, चतुर्वेदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे। सभी ने सम्मानित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।










