A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई,पालसोड़ा में खुलवाया गया शासकीय रास्ता

cabf6088dcd372293e2f33cdb5a6a278jpeg

 

नीमच । ग्राम पालसोड़ा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त शिकायत पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार राजस्व विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शासकीय मार्ग से अतिक्रमण हटाकर आवागमन सुगम कराया।जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम पालसोड़ा निवासी राधाकिशन पिता जगन्नाथ लखारा ने शासकीय रास्ता खुलवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीमांकन एवं पंचनामा की कार्रवाई की तथा सर्वे क्रमांक 2307 तक जाने वाले शासकीय मार्ग से अतिक्रमण हटाकर रास्ता पुनः खुलवाया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा शासकीय मार्ग का निर्बाध उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!