A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नर्मदा जल लेने कावड़ यात्री 14 अगस्त को बरमान प्रस्थान करेंगे, तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा की बैठक संपन्न

FB IMG 426434985402714839सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * तुलसी फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाली नवम कांवड़ यात्रा के शुभारंभ से पहले आयोजित मुहूर्त एवं शंखनाद बैठक में मार्गदर्शक महंत श्री घनश्यामदास जी महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा भगवान शिव की कृपा प्राप्ति का सरल एवं पवित्र माध्यम है। यह यात्रा श्रद्धा, सेवा, अनुशासन और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देती है महंत श्री घनश्यामदास जी महाराज ने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में तीर्थ यात्राओं का विशेष महत्व है और कांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं शिवभक्तों से सेवा-भाव के साथ यात्रा की तैयारियों में जुटने तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को इस पुण्य यात्रा से जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक में कावड़ यात्रा के संयोजक हरिराम सिंह ठाकुर ने कहा कि कावड़ यात्रा को दिव्य भव्य बनाने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था के प्रभारी गिरीश कांत तिवारी को और सह प्रभारी राजेश मिश्रा को पंजीयन प्रभारी जुगल किशोर पचौरी को और सह प्रभारी प्रहलाद रैकवार को लेखा जोखा रखने के लिए कोषाध्यक्ष कैलाश चौरसिया और सह कोषाध्यक्ष मुकेश साहू को नियुक्त किया गया है बैठक में तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा के अध्यक्ष प्रदीप राजौरिया ने बैठक में बताया गया कि तुलसी फाउंडेशन की नवम कांवड़ यात्रा का आयोजन 14 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। यात्रा 14 अगस्त को यात्रा बरभान के लिए प्रस्थान करेगी और 14 अगस्त को शाम को कावड़ यात्री मां नर्मदा जी की पूजा अर्चना कर कावड़ में नर्मदा जल लेकर कावड़ यात्री पैदल यात्रा प्रारंभ करेंगे लगभग100 किलोमीटर की यात्रा पैदल-पैदल तय कर 17 अगस्त को सागर पहुंचकर में देव रामबाण मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक एवं महाआरती करेंगे कावड़ यात्रा के सह संयोजक राम अवतार पांडेय ने बैठक में विचार रखते हुए कहा कि इस बर्ष कावड़ यात्रा के दिव्य भव्य आयोजन को प्रभावी ढंग से सफल बनाने के लिए अपनी अपनी जिम्मेदारी पर खरे उतरकर कार्यक्रम को सफल बनाएं उन्होंने कहा कि शेष कार्यकर्ताओं को अतिशीघ्र जिम्मेदारी तय की जायेगी बैठक में कावड़ यात्रा का मुहुर्त पंडित मनोज व्यास ने निकाल कर कावड़ यात्रा का शंखनाद किया बैठक में नरेन्द्र चौबे सिंटू कटारे शंभू खटीक विजय तिवारी प्रदीप तिवारी ब्रजमोहन पाठक जुगल किशोर पचौरी अनिल दुबे आदि ने भी विचार रखें बैठक का संचालन अनिल दुबे और आभार सिंटू कटारे ने व्यक्त किया बैठक में प्रमुख रूप से प्रहलाद रैकवार नरेंद्र साहू मनोज शर्मा सिद्धार्थ शर्मा दीपक शर्मा सचिन साहू अभय दुवे नरेंद्र पाराशर हेमराज पटेल शैलेन्द्र चौरसिया जगमोहन रैकवार सुरेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त बैठक में उपस्थित रहे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!