
डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान के अन्तर्गत को पुलिस लाइन सभागार कक्ष सिद्धार्थनगर में जनपद के पुलिस पेंशनर्स की त्रैमासिक गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस पेंशनर की समस्याओं और सुझाव को सुनकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वासन दिया कि पुलिस पेंशनरों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा। पुलिस पेंशनर्स को अवगत कराया गया कि बीट पुलिस अधिकारी के गांव में पहुंचने पर उसका अपेक्षित सहयोग करें। प्रचलित साइबर अपराधों के संबंध में सभी को सचेत किया गया तथा अपना ओटीपी किसी को भी शेयर ना करने के लिए बताया गया । सभी से अनुरोध किया गया कि पुलिस के कार्यों का जनता में फीडबैक तथा सुझाव भी देते रहें। गोष्ठी के दौरान प्रतिसार निरीक्षक बी. एन. गुप्ता, सहित पुलिस पेंशनर उपस्थित रहे







