A2Z सभी खबर सभी जिले की

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप! बुजुर्ग दंपति और बेटे से मारपीट, बेटी को धमकी देने का आरोप

gjnfyhmjnhymk

नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमली चंद्रावत में शुक्रवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद हिंसक हो गया। घटना में एक बुजुर्ग दंपति और उनका पुत्र घायल हो गया। घायलों को पुलिस की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

घायल राजूलाल गायरी, उनकी पत्नी सुगना बाई गायरी और पुत्र भेरूलाल ने आरोप लगाया कि पड़ोसी रवि और उसके परिवार से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उनका कहना है कि आरोपी पक्ष आए दिन गाली-गलौज, झगड़ा और धमकियां देता है तथा पूर्व में भी मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं।

पीड़ित परिवार के अनुसार शुक्रवार सुबह जमीन पर बने कच्चे बाथरूम को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि रवि और देबूबाई उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए पत्थर फेंके तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में तीनों घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा, जहां से पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी। राजूलाल गायरी ने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी की वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी जा रही है, जिससे पूरा परिवार भय के माहौल में जी रहा है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पुलिस सुरक्षा की मांग की है। वहीं मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!