
सिद्धार्थनगर नेता प्रतिपक्ष एवं इटवा विधायक माता प्रसाद पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि परम् श्रद्धेय जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 जी महाराज का पावन आगमन 19 जुलाई (रविवार) की शाम इटवा स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज में होगा।

उन्होंने कहा कि शंकराचार्य जी का आगमन पूरे इटवा क्षेत्र के लिए सौभाग्य और गौरव का विषय है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर जगद्गुरु के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। माता प्रसाद पांडे ने कहा कि शंकराचार्य जी के स्वागत के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं और क्षेत्रवासियों की सहभागिता इस आयोजन को भव्य बनाएगी।





