
सिद्धार्थनगर, 17 जुलाई 2026। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं डीएफओ नीला एम की उपस्थिति में जिला गंगा एवं पर्यावरण समिति की बैठक कैंप कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में लगाए गए सभी पौधों की जियो टैगिंग सुनिश्चित कराई जाए, ताकि उनकी निगरानी प्रभावी ढंग से हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिन नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां शीघ्र भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार किया जाए।
डीएम ने आमी नदी पुनरुद्धार से जुड़े शेष कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) गौरव श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, एसडीओ वन बीना तिवारी, सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।







