A2Z सभी खबर सभी जिले की

नीमच में 108 एंबुलेंस ने एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया

WhatsApp Image 2026 07 17 at 7 25 28 PM

नीमच : 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों कैलाशचंद्र चौहान और विजय शाक्य की तत्परता से मनासा तहसील के कांजड़ा गांव निवासी किरण पत्नी जितेंद्र का एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव हुआ। प्रसव पीड़ा के दौरान रतलाम ले जाते समय प्रसूता की स्थिति गंभीर हो गई थी, जिसके कारण एंबुलेंस को दलोदा चौराहा के पास रोका गया और तत्काल आवश्यक चिकित्सा प्रक्रिया शुरू की गई।

इस प्रक्रिया में किरण ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा और नवजात दोनों की हालत सामान्य थी। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल मंदसौर में भर्ती कराया गया। 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों की इस त्वरित और मानवीय पहल की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!