महराजगंज: बृजमनगंज पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार, साथी फरार
महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बृजमनगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी की गई बाइक बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 28 मार्च 2026 को ग्राम सिकड़ा कोइलाडाड़ निवासी सुखदेव यादव की तहरीर पर थाना बृजमनगंज में मु0अ0सं0 84/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल UP56AB7784 बरामद करते हुए कमलेश पुत्र रामप्रीत पासवान (23 वर्ष) निवासी मोहनापुर पासी टोला, पादरी बाजार, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी उदय पुत्र जसवंत के साथ मिलकर थाना बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम सिकड़ा से उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
मकरोनिया पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
17/07/2026
खरीब सीजन 2026 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लाभ उठानें के किसानों को 31 जुलाई तक फसल बीमा करानें का समय है।
17/07/2026
परसोरिया में निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे विधायक लारिया, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया संदेश
17/07/2026
राम मनोहर लोहिया बार्ड को मिली59,41 लाख रुपए की बिकास कार्यो की सौगात
17/07/2026
जिला पदाधिकारी के प्रयास से अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित लंबे समय से लंबित मामले का हुआ समाधान
17/07/2026
फायर विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर लोगों का किया रेस्क्यू
17/07/2026
रांची:झारखंड सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है
17/07/2026
रांची:झारखंड सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है
17/07/2026
बारिश की बेरुखी अब किसानों की चिंता बढ़ाने लगी है। धान की नई फसल वाले खेतों में पानी की कमी के कारण जमीन फटने लगी है, जिससे फसल के सूखने का खतरा मंडरा रहा है
17/07/2026
मुख्यमंत्री ने माँ विंध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन, अधिकारियों संग की बैठक, बच्चों को बांटी चॉकलेट
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!