
अलवर: तुषार जाटव हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिलीं जनप्रतिनिधि, न्याय दिलाने का दिया भरोसा
अलवर। अलवर में गोली मारकर की गई तुषार जाटव की हत्या के बाद जनप्रतिनिधि सांसद संजना जाटव ने शुक्रवार को उनके पैतृक निवास इंदिरा कॉलोनी (तसई) पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और न्याय की लड़ाई में वे परिवार के साथ मजबूती से खड़ी हैं।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।













