


वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज गाजीपुर
गाजीपुर। जनपद गाजीपुर में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट गाजीपुर के कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री संजय कुमार कुशवाहा को उपजिलाधिकारी (SDM), बलिया से स्थानांतरित कर उपजिलाधिकारी, गाजीपुर के पद पर तैनात किया गया है।
उन्होंने 15 जुलाई 2026 को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसके बाद उन्हें कासिमाबाद तहसील के रिक्त उपजिलाधिकारी पद पर तैनात किया गया है।
यह आदेश कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट, गाजीपुर द्वारा आदेश संख्या: 491/9-ROS0/2026 एवं दिनांक: 16 जुलाई 2026 के तहत जारी किया गया है।
जनपद में इस प्रशासनिक फेरबदल से कासिमाबाद तहसील में राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।




