A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में मनचलों एवं रोमियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 17.07.2026 को प्रभारी एण्टी रोमियो स्क्वॉड टीम / शक्ति मोबाइल द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत एण्टी रोमियो के तहत थानाक्षेत्र लोटन के बनियाडीह, लोटन बाजार, मोहाना बाजार, बर्डपुर बाजार, मधुबेनिया, पुरानी नौगढ़ आदि स्थानों पर महिलाओं और बच्चियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 1098, 112, 181, 1930,108,102 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई व थाना क्षेत्र के आस-पास के मुख्य सड़को, चौराहों पर चेकिंग करते हुए महिला दुकानदारों से नियमित आए दिन चौराहों बाजारों आदि में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय बात नहीं रही ।

एण्टी रोमियों टीम का विवरण-

01. उपनिरीक्षक मीरा चौहान प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वाड

2. महिला हेड कांस्टेबल मंजू मौर्य

02. महिला आरक्षी नेहा सिंह एंटी रोमियो स्क्वाड

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!