A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर में सड़क सुरक्षा पर सख्तीः

बिना फिटनेस और बिना परमिट वाहन होंगे बंद, डीएम ने दिए कड़े निर्देश

स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच, ओवरलोडिंग-ओवरस्पीड पर कार्रवाई, ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ नियम का सख्ती से पालन कराने के निर्देश l

FB IMG 1784310561023

सिद्धार्थनगर, 16 जुलाई 2026। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक कैंप कार्यालय में आयोजित हुई।

बैठक में डीएम ने स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच कराने, बिना पंजीकरण और बिना फिटनेस वाले वाहनों का संचालन तत्काल बंद कराने तथा बिना परमिट चल रहे वाहनों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने ओवरलोडिंग और ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ नियमित चालान अभियान चलाने को कहा।

डीएम ने पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई अधिकारियों को ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर वहां साइन बोर्ड, गति सीमा बोर्ड एवं रिफ्लेक्टर लगाने तथा संकेतक बोर्डों की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग एवं व्यस्त सड़कों के किनारे स्थित विद्यालयों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाने को कहा। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट, चारपहिया चालकों के लिए सीट बेल्ट अनिवार्य करने, तीन सवारी पर रोक तथा ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ नियम का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। रोडवेज चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराने पर भी जोर दिया गया।

स्कूल प्रबंधनों को निर्देश दिए गए कि 15 वर्ष से अधिक पुराने स्कूली वाहनों का संचालन न करें, विद्यालय परिसर में पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा 18 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्राओं द्वारा निजी वाहन चलाने पर रोक लगाकर अभिभावकों को जागरूक करें। साथ ही बच्चों के आवागमन के लिए केवल विद्यालय वाहनों का ही उपयोग करने को कहा गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!