A2Z सभी खबर सभी जिले की

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित सोमेसर रेलवे स्टेशन का लोकार्पण’’*

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित सोमेसर रेलवे स्टेशन का लोकार्पण’’*

पाली, 17 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस अवसर पर राजस्थान के 8 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन किया गया। पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र स्थित सोमेसर रेलवे स्टेशन पर इस अवसर पर लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पशुपालन, गोपालन, डेयरी, देवस्थान विभाग कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, सांसद पी.पी. चौधरी, मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी, मण्डल रेल प्रबंधक, अजमेर राजू भूतड़ा, सुनील भण्डारी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, रानी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भरत जैन, पूनमसिंह, सुमित्रा राजपुरोहित, देवीलाल मेघवाल, पूर्व सभापति कुसुम सोनी, पुखराज पटेल, आनंद वैष्णव, पूनाराम भायल, विनोद पारख तथा कैप्टन महिर देव सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन का अवलोकन किया तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों पर विकसित की गई आधुनिक यात्री सुविधाओं एवं अधोसंरचना उन्नयन की सराहना की। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों एवं रेलवे अधिकारियों ने भी भाग लिया।11 10 2 9

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!