A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ: संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं 59 शिकायतें, चार का मौके पर निस्तारण

फरियादियों ने बताई अपनी-अपनी समस्याएं, एसडीएम और सीओ ने की जनसुनवाई

IMG 20260718 WA00422
कांठ में फरियादियों की समस्याओं को सुनते अधिकारी।

KANTH (MORADABAD)। तहसील सभागार में महीने के तीसरे शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी और पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सबसे अधिक शिकायतें राजस्व और बिजली विभाग से संबंधित रहीं। कुल 59 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 55 मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

IMG 20260718 1116091602
संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को समस्याएं बताते फरियादी।

एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा इसकी रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाए। समाधान दिवस में राजस्व, बिजली, पुलिस, समाज कल्याण, विकास, नगर पंचायत, पूर्ति समेत विभिन्न विभागों से जुड़े मामले आए।

इस अवसर पर तहसीलदार राजकुमार सिंह, नायब तहसीलदार साक्षी यादव एवं सिद्धार्थ सक्सेना, एसडीओ बिजली सचिन रस्तोगी, डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह, पूर्ति निरीक्षक हृदेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह, खंड शिक्षाधिकारी शिवम गुप्ता, सीडीपीओ अनीता, एडीओ पंचायत जबर सिंह, एडीओ कृषि सनोज कुमार, गन्ना समिति सचिव खेत सिंह सहित सभी राजस्व निरीक्षक एवं क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!