A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

आईजीआरएस शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, किराना दुकान से लिए गए नमूने

FB IMG 1784368409729
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज गाजीपुर

गाजीपुर (जहूराबाद)। आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायत के निस्तारण के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शुक्रवार को बरेसर बाजार स्थित एक किराना दुकान की जांच की।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कनौजिया ने बताया कि शिकायतकर्ता भृगुनाथ मिश्रा की शिकायत पर विभागीय टीम बरेसर बाजार स्थित मनई सिंह की किराना दुकान पर पहुंची। शिकायत में दुकान का खाद्य लाइसेंस बंद होने का आरोप लगाया गया था।

जांच के दौरान दुकान का लाइसेंस वैध पाया गया। हालांकि, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए संदेह के आधार पर धनिया साबुत और चना सत्तू के नमूने लेकर उन्हें परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live TV News District Head Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!