A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सोनम वांगचुक के समर्थन में आप सागर द्वारा विरोध मार्च का आयोजन 19 जुलाई को

IMG 20260718 WA0088सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आह्वान एवं मध्य प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में, आम आदमी पार्टी जिला इकाई सागर द्वारा एक विशाल ‘विरोध मार्च’ (जुलूस) का आयोजन दिनांक 19 जुलाई 2026,दिन रविवार समय शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय (रजाखेड़ी चौराहा) सरदार पटेल की प्रतिमा के पास से शुरू होकर समापन स्थल मकरोनिया चौराहा (रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा के पास, रजाखेड़ी बजरिया होते हुए)
किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी द्वारा यह विरोध मार्च केवल सागर जिले में ही नही बल्कि मप्र के पूरे 55 जिलों में देश के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक के लोकतांत्रिक संघर्ष और उनकी न्यायसंगत मांगों के समर्थन में निकाला जा रहा है, जिन्हें हाल ही में प्रशासन द्वारा जबरन रोकने का प्रयास किया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!