A2Z सभी खबर सभी जिले कीGarhwaअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यझारखंडताज़ा खबरशिक्षासबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

छात्रा से जुड़े गंभीर आरोप पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

गढ़वा। राजकीय मध्य विद्यालय ताली, प्रखंड केतार की एक पूर्व छात्रा (कक्षा-8) से जुड़े कथित अनैतिक कृत्य के गंभीर आरोपों के सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।FB IMG 1783217497406उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक को विस्तृत जांच का निर्देश दिया था। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया। उपलब्ध तथ्यों एवं जांच रिपोर्ट के आधार पर उपायुक्त ने निलंबन की कार्रवाई करते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया।

जिला प्रशासन ने कहा है कि बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और विद्यालयों में सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस प्रकार के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुचित आचरण को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच एवं विधिक प्रक्रिया में सहयोग करें। जिला प्रशासन ने निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Back to top button
error: Content is protected !!