?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceTechnologyअन्य खबरेटेक्नोलॉजीधारमध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

धार में ‘युवा संगम रोजगार मेले’ का सफल आयोजन: 48 युवाओं को मिला रोजगार

धार, 6 जुलाई 2026। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय आईटीआई धार में ‘युवा संगम रोजगार मेले’ का सफल आयोजन किया गया। जिला रोजगार कार्यालय, प्राचार्य आईटीआई धार एवं महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में विभिन्न नामी कंपनियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कौशल के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया।
प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी श्री सतीश डोडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद कुल 48 युवाओं का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों में आयसर सीआईआई द्वारा 21, राजश्री इंजीनियरिंग पीथमपुर द्वारा 8, सूर्यवंशी मशीन टूल्स द्वारा 7, प्रतिभा सिंटेक्स द्वारा 6 और व्हीई कमर्शियल पीथमपुर द्वारा 6 युवाओं को विभिन्न पदों के लिए चुना गया है। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री राहुल मंडलोई एवं प्लेसमेंट ऑफिसर श्री जितेन्द्र सिंह बदनोरा ने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में जगदीश मौर्य, विजय बैगा, सुमित ग्वाला, संतोष साकेत, प्रियंका दुबे, संजय चौहान, भारत तिवारी, ज्योति वास्केल, सरिता भारतीया, ललिता डावर, भगवान गोयल, अशरफ हुसैन, गिर्जेश गुप्ता, दिनेश अहिरवार एवं सुरेश कन्नोज सहित समस्त सहयोगी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!