A2Z सभी खबर सभी जिले की

पत्नी की हत्या मामले में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, हत्या के लिए उकसाने वाला अपचारी किशोर भी पुलिस अभिरक्षा में 

FB IMG 1783347248107

महराजगंज।

पत्नी की हत्या मामले में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, हत्या के लिए उकसाने वाला अपचारी किशोर भी पुलिस अभिरक्षा में

महराजगंज। महराजगंज पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हत्या के लिए कथित रूप से उकसाने वाले एक अपचारी किशोर को भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को थाना चौक क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 निवासी सीतारा की हत्या के संबंध में थाना चौक पर मु0अ0सं0-109/2026 के तहत धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने 6 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, हत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक अपचारी किशोर को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। सभी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!