वाहन चोरी के तीन मामलों का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार; चोरी की बाइक और साइलेंसर बरामद
महराजगंज। महराजगंज पुलिस ने वाहन चोरी के तीन मामलों का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, दो साइलेंसर और दो मोटरसाइकिल के पहिए बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने मु0अ0सं0 306/2026, 192/2026 एवं 160/2026 (धारा 303(2)/317(2) बीएनएस) से संबंधित वांछित अभियुक्तों को 6 जुलाई 2026 को पकड़ी गेट के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मकसूद (24 वर्ष) पुत्र रूसेदीन निवासी खुटहा बाजार, थाना पनियरा तथा गुल मोहम्मद उर्फ गोली (32 वर्ष) पुत्र सगरी निवासी मुड़िला बाजार, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ एवं तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से UP56 X 5963 नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, दो साइलेंसर तथा दो मोटरसाइकिल के पहिए बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
चंदौली और वाराणसी में आज रिमझिम वर्षा से मौसम सुहावना हो गया है। मानसून के सक्रिय रहने के कारण पूर्वांचल के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश और कहीं-कहीं गरज-चमक की संभावना जताई है।
07/07/2026
शहर से डेयरियों को बाहर करने की कार्यवाही तेज, लापरवाही बरतने वाले 155 डेयरी संचालको का आवंटन निरस्त
07/07/2026
वाटर स्पोर्ट्स कैनोइंग – कयाकिंग जूनियर/सब जूनियर स्मिता नेशनल चैंपियनशिप में प्रगति शर्मा ने जीते 03 पदक एवं भूमिका राय ने 02 पदक जीते
07/07/2026
सिदगुवा फर्नीचर क्लस्टर के विकास कार्यों की प्रगति का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अक्टूबर 2026 तक अधोसंरचना कार्य पूर्ण करने के लक्ष्य
07/07/2026
कलेक्टर ने रामेश्वर नगर की शाला में दी दस्तक, संचालित कक्षा में बच्चों से किया आत्मीय संवाद
07/07/2026
विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशा नहीं करने की शपथ
07/07/2026
ग्रामीण सेवा शिविर- 2026’ ’ग्रामीण सेवा शिविर में पुश्तैनी मकान का पट्टा मिलने से पूरी हुई तुलसी देवी की वर्षों पुरानी अभिलाषा’
07/07/2026
मीरजापुर थाना को०देहात पर पूर्व में पंजीकृत जिम जिहाद से सम्बन्धित गैंग लीडर व गैंग के अन्य सक्रिय सदस्यों द्वारा अपराध से अवैध रूप से अर्जित की गयी कीमत – र 11 करोड़ 66 लाख 35 हजार की सम्पत्ति अन्तर्गत धारा 14 (1) गैंगस्टर एक्ट के तहत की गयी कुर्क
07/07/2026
थाना कछवां क्षेत्रान्तर्गतग्राम अनन्तपुर (तुलापुर) में मोडिलहवा तालाब में लावारिस हालत में मिले 31 पासपोर्ट की घटना से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
07/07/2026
एसएनएमएमसीएच की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का मामला उठने पर विधायक सरयू राय ने लिया संज्ञान, सरकारी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!