


हरिद्वार। जिले की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी एक कार से करोड़ों की हैरोइन बरामद की। मौके से एक पंजाब निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कोतवाली गंगनहर पुलिस ने चैकिंग के दौरान लाठरदेवा अंडर पास के नजदीक खडी एक कार की तलाशी ली। जिसके डैश बोर्ड से पन्नी में रखी 980 ग्राम अवैध हैरोइन मिली। जिसकी कीमत करीब दो करोड़ बताई जा रही है। मौके से पकड़े गए कार चालक गुरविन्दर सिंह पुत्र दलवीर सिंह निवासी खालड़ा जिला तरण तारण पंजाब को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया गया कि वह यह ड्रग्स पंजाब से किसी नशा तस्कर से खरीदकर रूडकी में बेचने लाया था। पुलिस अब उस व्यक्ति की भी तलाश में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे जेल भेज दिया है।



