A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

खाकी की रील पर बवाल, चौकी प्रभारी जांच के घेरे में

IMG 20260707 131310सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जबलपुर नाका चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर प्रियंका पटेल की पुलिस वर्दी में बनाई गई सोशल मीडिया रील वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। रील में वह “लक्क तुनूं तुनूं” गाने पर वर्दी पहनकर चौकी की कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं। वीडियो पर लिखा कैप्शन— “खुद की समस्याएं सुलझ नहीं रहीं और नौकरी दूसरों की समस्या सुलझाने वाली कर ली”— सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बन गया। रील वायरल होते ही लोगों ने इसे खाकी की गरिमा और पुलिस की पेशेवर छवि के विपरीत बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई। कई यूजर्स का कहना है कि इस तरह का संदेश जनता के बीच पुलिस की जिम्मेदारियों और संवेदनशीलता को लेकर गलत धारणा बनाता है। मामला तूल पकड़ने के बाद एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया ने जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस मुख्यालय के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अनुसार ड्यूटी के दौरान या पुलिस वर्दी में ऐसी रील, फोटो या सोशल मीडिया पोस्ट करना, जिससे अनुशासनहीनता या विभाग की छवि प्रभावित होती हो, पूरी तरह प्रतिबंधित है। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!