?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिदगुवा फर्नीचर क्लस्टर के विकास कार्यों की प्रगति का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अक्टूबर 2026 तक अधोसंरचना कार्य पूर्ण करने के लक्ष्य

IMG 20260707 191357

IMG 20260707 191421सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आज सिद्धगुवां क्षेत्र में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) विभाग के भूमि नियमों प्रावधानों के अंतर्गत विकसित किए जा रहे फर्नीचर क्लस्टर के अधोसंरचना विकास कार्यों की प्रगति का स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सागर अमन मिश्रा, तहसीलदार राहुल गौड़, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र तथा स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) सागर टिम्बर एंड फर्नीचर क्लस्टर एसोसिएशन के निदेशक दिनेश पटेल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक द्वारा अवगत कराया गया कि विभाग द्वारा क्लस्टर के विकास हेतु एस पी वी को 13.55 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराई गई है। नियमों के तहत उक्त भूमि पर विद्युत व्यवस्था, सुदृढ़ सड़कें, ड्रेनेज सिस्टम और जलापूर्ति जैसे महत्वपूर्ण अधोसंरचनात्मक कार्य अक्टूबर 2026 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने मौके पर उपस्थित विकास एजेंसी (SPV) के प्रतिनिधियों को कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्लस्टर के भीतर विद्युत अधोसंरचना और पानी की टंकी का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए।विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और इसे निर्धारित समयावधि में ही पूरा किया जाए। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि बुनियादी विकास कार्य शीघ्र पूर्ण होने से फर्नीचर निर्माण तथा आरा मिल इकाई स्थापित करने के इच्छुक स्थानीय उद्यमियों व निवेशकों को भूखंड आवंटन की शासकीय प्रक्रिया अविलंब प्रारंभ की जा सकेगी, जिससे क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!