A2Z सभी खबर सभी जिले कीकिशनगंजखगडियाझारखंडदरभंगापूर्णियाबिहारमधेपुरा

पूर्णिया में आधार केंद्रों पर मनमानी वसूली बर्दाश्त नहीं, तय शुल्क से अधिक राशि लेने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने सभी स्थायी आधार पंजीकरण केंद्रों के संचालकों एवं जिला समन्वयक को निर्देश दिया l

पूर्णिया, 7 जुलाई 2026: समाहरणालय पूर्णिया के महानंदा सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आधार परियोजना के अंतर्गत संचालित स्थायी आधार पंजीकरण केंद्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उप विकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, सभी आधार केंद्रों के ऑपरेटर तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं राजस्व अधिकारी शामिल हुए।

 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी राजस्व अधिकारियों को 18 वर्ष से अधिक आयु के आवेदकों के आधार निर्माण से संबंधित दस्तावेजों का समयबद्ध सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वर्तमान में जिले में सत्यापन के लिए 175 आवेदन लंबित हैं, जबकि UIDAI द्वारा अधिकतम 45 दिनों के भीतर सत्यापन पूरा करने का प्रावधान है।

 

इसके अलावा, 100 वर्ष से अधिक आयु के 807 आधार कार्ड धारकों का भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश भी सभी राजस्व अधिकारियों को दिया गया।

 

जिलाधिकारी ने सभी स्थायी आधार पंजीकरण केंद्रों के संचालकों एवं जिला समन्वयक को निर्देश दियाFB IMG 1783440525068 FB IMG 1783440525068 1 FB IMG 1783440529571 FB IMG 1783440527097 कि प्रत्येक केंद्र पर विभाग द्वारा निर्धारित शुल्क सूची हिंदी में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए। साथ ही समेकित नियंत्रण कक्ष तथा संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारी का दूरभाष नंबर भी केंद्र पर अनिवार्य रूप से लगाया जाए।

 

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने की शिकायत मिलने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध सख्त विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

 

सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को आधार केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने तथा प्रत्येक माह निरीक्षण प्रतिवेदन जिला कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया गया।

 

बैठक में निदेशक डीआरडीए को जिले के सभी बैंक एवं डाकघरों में संचालित आधार केंद्रों की जानकारी एकत्र करने तथा विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आधार नामांकन कार्य के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर रोस्टर तैयार करने का भी निर्देश दिया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!