
जमवारामगढ़ में बावरिया गैंग सक्रिय, पुलिस ने जारी किया अलर्ट घरों के पीछे लगे जंगले तोड़कर चोरी का प्रयास, मनोहरपुर में 3-4 घरों को बनाया निशाना
जयपुर ।जमवारामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र क्षेत्र में इन दिनों बावरिया गैंग के सक्रिय होने की सूचना से दहशत का माहौल है। जयपुर ग्रामीण शाहपुरा पुलिस ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।जानकारी के अनुसार गैंग द्वारा घरों के पीछे लगे जंगले तोड़कर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की जा रही है। मनोहरपुर क्षेत्र में बीती रात 3-4 घरों में चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीणों की सजगता के चलते बदमाश अपने मंसूबों में नाकाम रहे।पुलिस की आमजन से अपील-जयपुर ग्रामीण शाहपुरा पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि रात के समय विशेष रूप से चौकन्ना रहें। कीमती सामान सुरक्षित स्थान पर रखें और घर की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।पुलिस ने कहा – सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और आसपास के लोगों को भी जागरूक कर







