A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मोरबी-मालिया हाईवे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 लाख से अधिक की अवैध विदेशी शराब जब्त

बॉर्डर रेंज भुज पुलिस ने भीमासर चौकड़ी के पास ट्रक से 16,920 बोतल शराब और वाहन सहित 34.08 लाख का मुद्दामाल पकड़ा, राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार

IMG 20260822 WA0032

रिपोर्ट। धरकास मोखा। गुजरात 

 

बॉर्डर रेंज भुज (कच्छ) की विशेष टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मोरबी-मालिया नेशनल हाईवे स्थित भीमासर चौकड़ी पुल के पास एक सुनियोजित घेराबंदी कर बड़ी छापेमारी की गई। इस दौरान टीम ने संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली, जिसमें तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए तिरपाल (ताड़पत्री) की आड़ में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब छिपा रखी थी।

तलाशी के दौरान ट्रक से विभिन्न ब्रांडों की कुल 16,920 शराब और बीयर की बोतलें व कैन बरामद की गईं, जिनका कुल बाजार मूल्य ₹24,03,000 आंका गया है। पुलिस ने ₹10,00,000 की कीमत का ट्रक और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया, जिससे कुल बरामद मुद्देमाल का मूल्य ₹34,08,000 हो गया है।

मौके से ट्रक चालक आरोपी खेताराम ठाकुराम माजीराणा (उम्र 40 वर्ष, निवासी लालजी की डूंगरी, तहसील सीतलवाना, जिला जालोर, राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ मोरबी-मालिया पुलिस स्टेशन में गुजरात मद्यनिषेध कानून (Prohibition Act) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी गई है। यह पूरी सफल कार्रवाई बॉर्डर रेंज भुज के पीएसआई एम.एच. जाडेजा, पीएसआई डी.सी. ठाकोर, एसआई रसिकभाई पटेल और उनकी टीम द्वारा अंजाम दी गई।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!