A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

मुनि की रेती में महिलाओं ने पकड़ी भारी मात्रा में शराब;पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता

बाहादराबाद हरिद्वार

                  (उत्तराखंड)

IMG 04792df6e35f 4f85 40e7 a638 07272a5ba21b 16

टिहरी। मुनि की रेती – ढालवाला में शराब के अवैध कारोबार पर मातृशक्ति ने प्रहार करते हुए 12 पेटी अवैध शराब पकड़ी। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में शराब का यह धंधा लंबे समय से चल रहा था। जिसे आज क्षेत्र की महिलाओं ने एक्सपोज कर दिया।

जानकारी के मुताबिक मुनि की रेती – ढालवाला में महिलाओं को 14 बीघा क्षेत्र में चोरी छिपे अवैध शराब बिक्री की जानकारी मिली। जिस पर स्थानीय महिलाओं ने वार्ड 06 में बिक्री के लिए लाई गई करीब 12 पेटी देशी व अंग्रेजी शराब पकड़ी। बताया गया कि शराब का यह जखीरा क्षेत्र की एक फास्ट फूड की दुकान पर रखा हुआ था। इसकी सूचना थाना मुनि की रेती पुलिस को दे दी गई है। हालांकि इस तरह स्थानीय महिलाओं द्वारा अवैध शराब पकड़ना पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े करता है।

मौके पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजलवाण, अंबिका रावत, मीना मंदवाण, अंकिता बहुगुणा, बबीता रमोला, स्वाति पोखरियाल, संदीप भंडारी, सुरेंद्र नेगी, अजय रमोला व स्थानीय महिलाएं मौजूद थी।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!