A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

पढ़ाई की आड़ में गुंडागर्दी;दो पक्षों के बीच फायरिंग व मारपीट में 04 छात्र गिरफ्तार,अन्यों की तलाश जारी

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता

बाहादराबाद हरिद्वार

                  (उत्तराखंड) 

IMG 0480 2df6e35f 4f85 40e7 a638 07272a5ba21b 17

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में कॉलेज के छात्रों के दो गुटों के बीच फायरिंग व मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के 4 युवकों को गिरफ्तार कर लिया जबकि घटना में आरोपी अन्य युवकों की तलाश में पुलिस जुटी है।

पुलिस के मुताबिक बीते कल (गुरुवार) को कंट्रोल रूम से थाना पटेलनगर पुलिस को सूचना मिली कि स्विफ्ट कार में सवार कुछ युवकों ने पटेलनगर क्षेत्र में फायरिंग की है जिसमें 01 युवक गोली लगने से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तब तक घायल युवक के साथी उसे महंत इन्द्रेश अस्पताल ले गए। पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज चैक करने व आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि युवकों के दोनों गुटों के बीच पुराना विवाद चला आ रहा था जिसके चलते आज एक गुट के युवकों ने मारपीट व फायरिंग की। बताया कि एक पक्ष के सुजल, अशुंल, आदित्य, आर्यन, विशाल, दक्ष, साहिल व अन्य युवकों द्वारा लाठी-डंडों से दूसरे पक्ष के युवकों गुरमीत, रमन, अमन तथा रोहित के साथ मारपीट व वाहन में तोडफोड की गई थी तथा दूसरे पक्ष से गुरमीत व उसके साथियों द्वारा प्रथम पक्ष के युवकों पर पहले आई0टी0एस0 काॅलेज के पास फायरिंग की गई थी इनका पीछा करने पर कार सवार युवकों द्वारा शिमला बाईपास रोड, सेंट ज्यूडस चैक के पास उन पर दोबारा फायर किया गया, जिसमें 01 युवक साहिल को गोली लग गई।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनो पक्षों के 11 नामजद व अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आज 04 आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जिनमें सूजल पाल पुत्र अरविन्द कुमार, निवासी शामली, आदित्य मलिक पुत्र कविन्द्र मलिक निवासी कौशल्या एनक्लेव पटेलनगर, अंशुल पुत्र शिव कुमार निवासी मंगलौर हाल निवासी पटेलनगर व आर्यन पुत्र कुलवीर सिहं निवासी तीतरो, सहारनपुर के नाम शामिल है। वहीं घटना में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल का स्पष्ट कहना है कि पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग व गुंडागर्दी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने व अराजकता करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!