A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कुंदरकी में युवक पर धारदार हथियार से हमलाः पुरानी रंजिश में चार आरोपियों पर हत्या के प्रयास का केस

IMG 20260822 094651 IMG 20260822 094706

कुंदरकी में युवक पर धारदार हथियार से हमलाः पुरानी रंजिश में चार आरोपियों पर हत्या के प्रयास का केस

वंदे भारत /नूर पत्रकार

मुरादाबाद: कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम ढकिया जुम्मा में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। खेत से घर लौट रहे युवक को पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने रोका और उस पर लाठी-डंडों तथा धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे वह बेहोश हो गया।

पीड़ित की शिकायत पर बृहस्पतिवार रात कुंदरकी पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी महरजान पुत्र नबिजान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने खेत से घर लौट रहा था। बड़ी मस्जिद के पास पहुंचते ही जावेद पुत्र आबिद, तालिम पुत्र साबिर, साकिब पुत्र शाकिर और आरिफ पुत्र आबिद ने उसका रास्ता रोक लिया। महरजान के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी।

महरजान ने बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए हमला जारी रखा। आरोप है कि आरोपी जावेद ने चाकू से महरजान के सिर पर वार किया, जिससे उसे गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा। मारपीट के दौरान महरजान मौके पर ही बेहोश हो गया। इसके बाद सभी आरोपी उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महरजान को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया है। थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह जादौन ने पुष्टि की है कि महरजान की शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कुंदरकी पुलिस ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!