
- ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत साहवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.04 ग्राम अवैध चिट्टा जब्त
चूरू जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत साहवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 6.04 ग्राम अवैध चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नशे के कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।
जिला पुलिस अधीक्षक चूरू निश्चय प्रसाद एम. के अनुसार महानिदेशक पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 20 अगस्त 2026 को साहवा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ रिछपाल सिंह चारण तथा वृत्ताधिकारी तारानगर रोहित सांखला के सुपरविजन में की गई।
पुलिस थाना साहवा की टीम ने थानाधिकारी जगदीश सिंह पुनि के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए नोहर रोड स्थित पेट्रोल पंप, कस्बा साहवा के पास संदिग्ध गतिविधि के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से ताराचन्द पुत्र खेताराम, जाति माली, उम्र 34 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 19, कस्बा साहवा, तहसील तारानगर, जिला चूरू को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 6.04 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
नशे के खिलाफ अभियान जारी
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास चिट्टा कहां से आया और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है। मामले में आगे की जांच के बाद ही नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी जगदीश सिंह पुनि, हेड कांस्टेबल जयवीर सिंह (2139), हेड कांस्टेबल हेमराज (60), कांस्टेबल रोहताश (693), कांस्टेबल रविन्द्र कुमार (459) तथा कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार (डीआर 833) शामिल रहे।
साहवा पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर स्पष्ट हुआ है कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस प्रशासन ने अभियान के तहत नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।





