

होडल /भूप सिंह सैनी रिपोटर
होडल में हुई बारिश के बाद कई स्थानों पर सड़कें और गलियां बारिश के पानी से लबालब हो गईं। जलभराव के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह नालियां ओवरफ्लो होने से पानी सड़कों पर जमा हो गया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए और बारिश के पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था की जाए। लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति बनती है, जिससे आमजन को काफी परेशानी होती है।
स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग से जल्द पानी की निकासी करवाने और जलभराव वाले क्षेत्रों की नियमित सफाई कराने की मांग की है।
[yop_poll id="10"]





