

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) सागर में पिछले दिनों महिला डॉक्टरो के साथ हुई अभद्रता और दुर्व्यवहार के मामले को लेकर आज आप सागर जिला इकाई ने शहर में 2 दिनों से लगातार भारी बारिश के बावजूद कड़ा विरोध दर्ज कराया है। आम आदमी पार्टी सागर जिलाध्यक्ष इंजीनियर डी.के. सिंह के नेतृत्व में ‘आप’ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ केवल खानापूर्ति करवाई न कर बल्कि सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजी. डी.के. सिंह ने कहा कि जो डॉक्टर दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं, आज वे खुद अपने कार्यस्थल पर सुरक्षित नहीं हैं। बीएमसी जैसी प्रतिष्ठित संस्था में महिला डॉक्टर के साथ हुई अभद्रता बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने शासन-प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अस्पतालों में डॉक्टरों, विशेषकर महिला स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षित माहौल नहीं मिलेगा, तो वे भयमुक्त होकर अपनी सेवाएं कैसे दे पाएंगी? आम आदमी पार्टी इस मामले में मूकदर्शक बनकर नहीं बैठेगी। हम मांग करते हैं कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन पर सख्त धाराएं लगाई जाएं। आम आदमी पार्टी की तरफ से संगठन मंत्री पुष्पेन्द्र राजपूत द्वारा प्रमुख मांगें,महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता करने वाले असामाजिक तत्वों को बिना किसी राजनीतिक दबाव के तुरंत गिरफ्तार के साथ साथ सीसी टीवी फुटेज के आधार पर कड़ी करवाई किया जाए। बीएमसी परिसर और संवेदनशील वार्डों में सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाई जाए और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी सख्त की जाए। इस पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए। ज्ञापन सौंपने मे जिलाध्यक्ष इंजी. डी.के. सिंह के साथ पार्टी के जिला संगठन मंत्री पुष्पेंद्र राजपूत जिला उपाध्यक्ष आशुतोष कुर्मी आरटीआई विंग जिला अध्यक्ष प्रदीप जैन मीडिया प्रभारी संजेश कश्यप, जिला संयुक्त सचिव लक्ष्मीकांत राज, ज्योतिष सोनी,मयंक खरे एव कई वरिष्ठ पदाधिकारी, उपस्थित रहे।



