
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * वरिष्ठ अधिकारियों एवं, नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में थाना गोपालगंज पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए चाकू से हमला कर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। दिनांक 15.06.2026 को प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर थाना गोपालगंज में अपराध क्रमांक 274/2026 अंतर्गत धारा 119(1), 296, 115(2), 118(1) एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी सौरभ घरु उर्फ सोनू ने फरियादी से शराब पीने के लिए ₹500 की मांग की। फरियादी द्वारा रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना गोपालगंज पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सुनियोजित रणनीति बनाकर लगातार प्रयास किए। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी सौरभ घरु उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सागर पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। जिले में कानून व्यवस्था भंग करने, आमजन में भय का वातावरण निर्मित करने तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।








