?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखरगोन

मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने सपत्नीक किया महेश्वर का भ्रमण

मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने सपत्नीक किया महेश्वर का भ्रमण
संक्षिप्त समाचार:
खरगोन, 5 जुलाई 2026। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को सपत्नीक महेश्वर का भ्रमण किया। आगमन पर कलेक्टर भव्या मित्तल ने उनका स्वागत किया।
उन्होंने मां नर्मदा के दर्शन कर बाणेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा अहिल्याबाई किला, अहिल्याबाई गादी संग्रहालय और नर्मदा तट का भ्रमण किया। इसके बाद रेवा सोसाइटी में महेश्वरी साड़ियों के निर्माण की पारंपरिक प्रक्रिया देखी और बुनकरों की उत्कृष्ट कारीगरी की सराहना की।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि मां नर्मदा और भगवान बाणेश्वर के दर्शन तथा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि अर्पित करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने महेश्वर की ऐतिहासिक धरोहर और भारतीय हस्तशिल्प पर गर्व व्यक्त किया।

Back to top button
error: Content is protected !!