A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भिटौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

FB IMG 1787468285381

भिटौली/महराजगंज

भिटौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी-नकबजनी के चार वांछित गिरफ्तार

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भिटौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी व नकबजनी के मामले में चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 20/21 अगस्त की रात ग्राम सभा बांसपार नूतन के सचिवालय में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले में वांछित चार अभियुक्तों को नौनिया टोला चौराहे से जमुनिया जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर धर्मपुर गंगराई नहर रोड के पास झाड़ियों से सचिवालय से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सोनू कुमार (22), कन्हई राजभर (20), बृजेश यादव (22) और दिलीप चौहान उर्फ टमाटर (22) के रूप में हुई है। सभी महराजगंज जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों को मु0अ0सं0 174/26, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया है। वहीं अभियुक्त दिलीप के खिलाफ मु0अ0सं0 140/26, धारा 318(4) बीएनएस में भी कार्रवाई की गई है।

बरामद सामान –

पीली धातु की एक जोड़ी कान की झुमकी

2 बैटरी, 1 इनवर्टर, 1 सीपीयू, 1 मॉनिटर, 1 कीबोर्ड

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व में भी विभिन्न मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। सभी आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!