A2Z सभी खबर सभी जिले की

डम्फर से हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत के मामले में निचलौल पुलिस ने वांछित चालक को किया गिरफ्तार

FB IMG 1787468551008

महराजगंज।

डम्फर हादसे में चार मौतों के मामले में वांछित चालक गिरफ्तार

महराजगंज। डम्फर से हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत के मामले में निचलौल पुलिस ने वांछित चालक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

 पुलिस टीम ने 22 अगस्त 2026 को राहुल कुशवाहा (22) को थाना निचलौल परिसर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त अपने पिता के साथ स्वयं थाने पहुंचा था।

पुलिस के अनुसार राहुल कुशवाहा मु0अ0सं0 228/2026, धारा 281/105/324(4) बीएनएस में वांछित था। जांच में उसके ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई, जिसमें भारी वाणिज्यिक/परिवहन वाहन चलाने के लिए वैधता नहीं पाई गई। इसके बावजूद वह डम्फर संख्या UP53 JT 5551 चला रहा था। आरोप है कि तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाने के कारण गंभीर सड़क दुर्घटना हुई।

हादसे में रवि, शनि और विवेक, निवासी पंचमा थाना निचलौल, तथा रिकेश, निवासी गोगहरा थाना जमालपुर, जनपद मिर्जापुर की मौके पर मृत्यु हो गई थी।

पुलिस ने अभियुक्त को 22 अगस्त को दोपहर 12:10 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!