


महराजगंज।
जिले के सभी थानों पर आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस, 30 शिकायतों में 4 का मौके पर निस्तारण –
महराजगंज। आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए शनिवार, 22 अगस्त 2026 को जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस के दौरान जिलेभर में कुल 30 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समस्त क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किल के थानों पर मौजूद रहे, जबकि थाना प्रभारियों ने भी फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनके समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर दोनों पक्षों की मौजूदगी में निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही थाना स्तर, आईजीआरएस अथवा अन्य माध्यमों से प्राप्त भूमि संबंधी शिकायतों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में दर्ज कर उनका त्वरित एवं न्यायपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।
पुलिस का उद्देश्य है कि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें और शिकायतों का प्रभावी समाधान स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित हो।
[yop_poll id="10"]






