A2Z सभी खबर सभी जिले की

आगामी त्योहार बारावफात को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में शनिवार को थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने क्षेत्र में प्रभावी गश्त एवं फ्लैग मार्च किया

FB IMG 1787468941926 FB IMG 1787468945224

थाना पुरन्दरपुर महराजगंज

बारावफात को लेकर पुरन्दरपुर क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था का लिया जायजा

महराजगंज। आगामी त्योहार बारावफात को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में शनिवार को थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने क्षेत्र में प्रभावी गश्त एवं फ्लैग मार्च किया।

क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल ने मोहनापुर, लक्ष्मीपुर, लालाइन पैसिया, एक्मा समेत विभिन्न महत्वपूर्ण एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी रही।

पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर बारावफात का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक एवं अफवाहपूर्ण सूचनाओं पर भी नजर बनाए रखने की बात कही।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!