A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिंदुरिया पुलिस ने धारा 84 BNSS की आदेशिका का कराया तामिला 

FB IMG 1787469455052 FB IMG 1787469459746

सिन्दुरिया/महराजगंज

सिंदुरिया पुलिस ने धारा 84 BNSS की आदेशिका का कराया तामिला

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिंदुरिया पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की।

थाना सिंदुरिया में पंजीकृत मु0अ0सं0 108/2026, धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अखिलेश पुत्र गमई, निवासी पिपरा कल्याण, थाना सिंदुरिया के विरुद्ध अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, महराजगंज के न्यायालय से 17 अगस्त 2026 को जारी धारा 84 BNSS की आदेशिका का 22 अगस्त 2026 को नियमानुसार तामिला कराया गया।

पुलिस टीम ने ग्रामवासियों एवं अभियुक्त के परिजनों की मौजूदगी में आदेशिका की छायाप्रति अभियुक्त के घर और पंचायत भवन पर चस्पा की तथा उपस्थित लोगों को इसकी जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार न्यायालय के आदेशों का अनुपालन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!