?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

थाना बिजया राधव गढ़ में लगी आदतन अपराधियों की क्लास

अपराध किया तो खैर नहीं

 

कटनी

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल मौर्य व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेन्द्र धार्वे महोदय के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ के द्वारा थाना परिषर में आदतन अपराधियों की चेकिंग की गई।

 

आपको बता दें कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी द्वारा थाना क्षेत्र के आदतन अपराधियों की दिनचर्या पर नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया था है इसी तारतम्य में आज थाना विजयराघवगढ़ में आदतन अपराधियों को थाने पर बुलाकर सभी की चेकिंग की गई। थाने पर उपस्थित करीब तीन दर्जन आदतन अपराधियों के डोजीयर फॉर्म भरे गए।विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के तीन दर्जन आदतन अपराधियों, गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाशों को थाना उपस्थित कर आपराधियों की दिनचर्या की जानकारी ली गई। चेकिंग के पश्चात आदतन अपराधियों को हिदायत दी गई कि अपराधों से दूर रहें। थाने में आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई हैं और आदतन अपराधियों के खिलाफ बाउंड ओवर कार्यवाही भी की जा रही है। अपराधियों को बताया गया कि बाउंड ओवर अवधि के दौरान उल्लंघन करने पर जेल जाना होगा इसलिए अपराध करने से बचे।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Back to top button
error: Content is protected !!